फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bad news for mst holders

ट्रेन से यात्रा करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर

Wed, 06 Apr 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Apr 2016 04:38 PM IST
सार

  • एमएसटी दोबारा कब से बनेगी, इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी
  • अधिकारी जवाब देने में असमर्थ 
  • रेल विकास निगम लिमिटेड 350 करोड़ रुपये से करेगा गेज परिवर्तन का काम 

विज्ञापन
bad news for mst holders
एमएसटी बननी बंद, बढ़ी यात्रियों की मुसीबत - फोटो : demo pic

विस्तार

ऐशबाग सीतापुर सेक्शन पर मंगलवार से एमएसटी बंद हो गई हैं, जिससे तकरीबन 13 हजार छात्रों की परेशानी बढ़ गई। एमएसटी दोबारा कब से बननी शुरू होंगी, इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर लोग ऊहापोह में है। 

विज्ञापन


खैराबाद(सीतापुर) निवासी असलम खान सिटी स्टेशन पर एमएसटी बनवाने पहुंचे तो रेलवेकर्मी ने मई माह की एमएसटी बनाने से मना कर दिया। असलम ने पूछा कि अब कब से बनेगी तो अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, ऐशबाग से सीतापुर सेक्शन का एक मई से अमान परिवर्तन होने की संभावना है। इस सेक्शन से गुजरने वाली गाड़ियों को कैंसल कर मीटर गेज को ब्राड गेज में बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने परिवहन निगम को लिखा पत्र

bad news for mst holders
train - फोटो : pti

इसमें करीब छह महीने लगने की उम्मीद है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि काम जिस गति से चल रहा है, उससे नौ महीने से अधिक वक्त लगेगा।

ऐसे में लखनऊ आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत दिक्कतें होंगी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने परिवहन निगम को पत्र लिखा है, लेकिन परिवहन निगम की तरफ से अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

ऐशबाग सीतापुर सेक्शन के 80 किलोमीटर स्ट्रेच पर कुल 350 करोड़ रुपये से गेज परिवर्तन का काम रेल विकास निगम लिमिटेड(आरवीएनएल) करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed