फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Babbar Khalsa six suspects arrested from Uttar Pradesh

यूपी बना बब्बर खालसा के संदिग्धों की पनाहगाह, एक महीने में छह से ज्यादा गिरफ्तार

Thu, 21 Sep 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Sep 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Babbar Khalsa six suspects arrested from Uttar Pradesh
demo image

उत्तर प्रदेश अब प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा के संदिग्धों की पनाहगाह बनता जा रहा है। पिछले एक माह में पंजाब के इस आतंकी गुट के आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है इस ग्रुप से जुड़े कई और अपराधी यूपी के अलग-अलग जिलों में छिपे हो सकते हैं। जिनकी तलाश में पंजाब पुलिस यहां डेरा डाले है।

पिछले महीने की 16 तारीख को यूपी एटीएस ने पंजाब पुलिस की मदद से राजधानी के नाका हिंडोला क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल से बब्बर खालसा ग्रुप के एक आतंकी बलवंत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर अगले दिन 17 अगस्त को उन्नाव से बब्बर खालसा ग्रुप के दुर्दांत अपराधी जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद इसी महीने की 16 तारीख को पीलीभीत में छिपकर रह रहे इसी ग्रुप के दो और संदिग्धों को पंजाब पुलिस और एटीएस ने गिरफ्तार किया। जिसमें अमनदीप और हरजिंदर के साथ सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया पिंटू तिवारी भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पंजाब पुलिस ने इन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार करने की बात कही थी। बाद में पूछताछ में इनसे बब्बर खालसा ग्रुप के लोगों के बारे में अहम जानकारियां मिलीं।

सूत्रों का कहना है कि पीलीभीत से पकड़े गए अमनदीप और हरजिंदर हार्डकोर अपराधी हैं। इसके अलावा मंगलवार को लखीमपुर खीरी से दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो बब्बर खालसा ग्रुप के लोगों को हथियार सप्लाई करता था।

आईजी एटीएस असीम अरुण बताते हैं कि पंजाब में बब्बर खालसा ग्रुप के लोगों पर कार्रवाई तेज होते ही ग्रुप से जुड़े लोग यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में पनाह लेते हैं।


ऐसे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि कई और संदिग्ध यूपी में हैं। पंजाब पुलिस बराबर हमारे संपर्क में है और जिस अपराधी को पकड़ने के लिए वह मदद मांग रही है उसे पकड़ कर उनके सुपुर्द किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed