फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baba Saheb was remembered in rallies and tribute meetings

Lucknow News: रैली व श्रद्धांजलि सभाओं में याद किए गए बाबा साहब

Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb was remembered in rallies and tribute meetings
माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा व रैली निकालकर उन्हें याद किया गया। मलिहाबाद, मोहनलालगंज, बीकेटी के मंडलों और बूथों पर भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

नगराम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम कर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा और नगराम जोन प्रभारी दिनेश यादव के साथ कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने बहरौली, चौतरा, हरदोइया व समेसी हुसैनाबाद, अमजादपुर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयंती के उपलक्ष्य में खवास खेड़ा चौतरा, हुसैनाबाद, समेटी समेत कई स्थानों पर भंडारे लगे। जयंती समारोह में सपा जिला सचिव लतीफ फारुकी, कुलदीप यादव, रंगीन यादव, पूर्व प्रधान बहरौली सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगोहां के कुसमौरा गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम व बाइक रैली निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज और नागेश्वर द्विवेदी की अगुआई में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद निकली रैली में युवाओं ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं निगोहां के अघैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान उर्मिला द्विवेदी ने ग्रामीणों के साथ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बीजेपी बूथ अध्यक्ष अमित दीक्षित, राजन दीक्षित, रामकिशोर शर्मा, ललित, आशुतोष दीक्षित, हामिद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोपरामऊ स्थित आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। बीआर आंबेडकर समाज उत्थान समिति माल के अध्यक्ष दीपक गौतम, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमारी और भाजपा नेता माधवेन्द्र देव सिंह, राधा कृष्ण, प्रधान सोनू चौरसिया ने आंबेडकर नगर से चौराहे तक शोभा यात्रा निकाली।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

माल, नगराम, निगोहां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed