फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BA students will also study commerce and science in rehabilitation university

Lucknow News: पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए के विद्यार्थी भी पढ़ेंगे काॅमर्स और साइंस

Thu, 03 Jul 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
BA students will also study commerce and science in rehabilitation university
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में बदलाव कर रहा है। इसके तहत नए सत्र से वैल्यू एडेड कोर्स और मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स को सभी स्नातक पाठ्यक्रम में अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब बीए के विद्यार्थी साइंस व अन्य स्ट्रीम का एक पेपर पढ़ेंगे, तो कामर्स व साइंस के विद्यार्थियों को दूसरी स्ट्रीम का पेपर पढ़ने का अवसर दिया जाएगा। विवि में इस प्रणाली को लागू करने के लिए विद्यापरिषद ने भी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में अब स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम छात्रों के लिए 20 क्रेडिट के होंगे। इसमें छात्र 12 क्रेडिट के पेपर मूल विषय के और 8 क्रेडिट के पेपर अलग कोर्स के पढ़ेंगे। नई व्यवस्था में स्नातक के छात्रों को तीन क्रेडिट के वैल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ना होगा। इसमें पर्यावरणीय शिक्षा के तहत जलवायु परिर्वतन, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास में किसी एक को पढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे सेमेस्टर में विद्यार्थियों को योग शिक्षा, खेल शिक्षा, डिजिटल एवं तकनीकी समाधान के साथ भारतीय संविधान जैसे किसी एक विषय को पढ़ना होगा।
इसी तरह से विद्यार्थी को मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स के तौर पर नेचुरल एंड फिजिकल साइंस, मैथेमेटिक्स स्टेटिक्स एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन, ह्यूमैनटीज एंड सोशल साइंस, कामर्स एंड मैनेजमेंट, लाइब्रेरी इन्फाॅर्मेशन एंड मीडिया साइंस में से किन्ही तीन विषयों को पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में चुनना होगा। इसे लागू करने का उद्देश्य छात्रों को दूसरे विषयों के बारे में भी जानकार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed