फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BA student troubled by debt committed suicide

Lucknow News: कर्ज से परेशान बीए छात्र ने लगाया फंदा

Tue, 11 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
BA student troubled by debt committed suicide
योगेश (फाइल फोटो)
लखनऊ। पारा के डॉक्टर खेड़ा में शनिवार को बीए के छात्र योगेश विश्वकर्मा (22) ने फंदा लगा लिया। योगेश ने किसी के पास अपनी बाइक गिरवी रखकर रकम उधार ली थी, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। इसलिए युवक उनकी स्कूटी अपने कब्जे में लेने की बात कह रहा था। इस बात से योगेश परेशान थे। वहीं, मृतक के पिता प्रतापगढ़ के उदयपुर निवासी राजेंद्र ने दो युवतियों व एक युवक से पूछताछ करने की मांग की है।
विज्ञापन

फर्नीचर कारीगर राजेंद्र परिवार के साथ डॉक्टर खेड़ा की अर्जुन विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक एक मार्च को योगेश के बाबा की मौत हो गई थी। शनिवार को वह परिवार के साथ 13वीं में प्रतापगढ़ गए थे। कार्यक्रम के बाद बेटा अकेले लौट गया था।
विज्ञापन


बेटे ने पड़ोसी से मोबाइल का चार्जर मांगा था। देर रात होने पर पड़ोसी ने घर का गेट खटखटाया तो योगेश ने जवाब नहीं दिया। पड़ोसी की मां ने योगेश के घरवालों को जानकारी दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो योगेश पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी पर राजेंद्र घर पहुंचे। उनके मुताबिक पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार शाम दो बाइकों से दो युवतियां व एक युवक बेटे से मिलने आए थे। तीनों करीब चार घंटे तक रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल की जांच करने की मांग
राजेंद्र ने बताया कि उसी रात 11 बजे दिल्ली निवासी बेटी विनीता ने अपने भाई योगेश को कॉल की थी। कॉल व्यस्त जा रही थी। राजेंद्र ने पुलिस से बेटे की कॉल डिटेल की जांच करने और तीनों लोगों से पूछताछ करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक छात्र के जान देने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed