{"_id":"5e438a658ebc3ee5991be56c","slug":"b-tech-student-died-during-running-in-institute-of-engineering-and-technology-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः दौड़ते समय बीटेक छात्र बेहोश, मौत, परिवारीजनों ने दान की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः दौड़ते समय बीटेक छात्र बेहोश, मौत, परिवारीजनों ने दान की आंखें
Wed, 12 Feb 2020 10:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
रोहित (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र रोहित कुमार (20) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह परिसर स्थित मैदान में दौड़ लगाते वक्त अचानक बेहोश हो गया। साथियों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां, डॉक्टरों ने छात्र की मौत की पुष्टि कर दी। परिवारीजनों ने रोहित की आंखें दान कर दी हैं। मूल रूप से सोनभद्र के अनपरा निवासी विष्णु नारायण के बेटे रोहित ने पिछले साल इलेक्ट्रिकल शाखा में दाखिला लिया था। वह परिसर स्थित छात्रावास में रहता था। मंगलवार सुबह वह साथी के साथ मैदान में दौड़ लगा रहा था।
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह रुक गया। अभी वह कुछ समझ पाता, उसके पहले बेहोश होकर गिर गया। रोहित कुमार के साथियों ने इसकी सूचना इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक अधिकारियों को दी। आनन-फानन उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत देखकर तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
छात्रों-शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
छात्रों व शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
रोहित कुमार के आकस्मिक निधन से संस्थान के शिक्षक व छात्र हतप्रभ रह गए। मामले की सूचना पर निदेशक प्रो. एचके पालीवाल, रजिस्ट्रार प्रदीप बाजपेई, डॉ. रामचंद्रा आदि शिक्षक-अधिकारी केजीएमयू पहुंचे। वहीं, देर शाम शिक्षकों-छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ताइक्वांडो का बेहतरीन खिलाड़ी था रोहित
रोहित एथलीट के साथ ताइक्वांडो का भी खिलाड़ी था। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह साथियों के साथ सुबह 6 बजे दौड़ने गया था। कुलसचिव डॉ. प्रदीप बाजपेई के मुताबिक रोहित के परिवार ने उसकी आंखें दान कर दी हैं। रोहित का हार्ट व बिसरा जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आयेगी। आशंका है कि रोहित को दौड़ते समय सांस लेने में दिक्कत हुई। उसका दम घुटने लगा। इसके कारण मौत हुई है।
देर रात तक नहीं पहुंचे थे परिवारीजन
सुबह सूचना मिलने के बाद भी देर रात तक रोहित के परिवारीजन नहीं पहुंच सके थे। केजीएमयू के कर्मचारी उनके गांव के राजकुमार, चचेरे भाई पप्पू ने कागजी कार्रवाई पूरी की। पप्पू के मुताबिक परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई राहुल है।