{"_id":"69b3ef9fc9db06cb9d098095","slug":"b-sc-student-died-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-in-lucknow-had-gone-shopping-at-market-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत, घर से शॉपिंग करने बाजार जाने के लिए निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत, घर से शॉपिंग करने बाजार जाने के लिए निकली थी
Fri, 13 Mar 2026 04:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:36 PM IST
सार
राजधानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत हो गई। वह बाजार शॉपिंग करने के लिए गई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बीएससी की छात्रा खुशी शुक्ला (21) की मौत हो गई। हादसे के समय खुशी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसा मड़ियांव थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड पर हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर निवासी खुशी शुक्ला (21) बचपन से छोटी बहन रुचि के साथ मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहा के पास ननिहाल में रहती थी। वह एक निजी संस्थान से बीएससी सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
मामा अनमोल अवस्थी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे खुशी स्कूटी से बाजार शॉपिंग करने गई थी। लौटते समय आईआईएम रोड पर किसी अज्ञात वाहन की स्कूटी से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने खुशी को ट्रॉमा सेंटर भेजा। मोबाइल के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खुशी की मां आरती की चार साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता कानपुर में निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं।
मृतका के मामा ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।