बीएड स्पेशल काउंसलिंग: हर हाल में लेना होगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए होने वाली स्पेशल काउंसलिंग सशर्त होगी। इस प्रक्रिया में छात्र को जो भी सीट अलॉट होगी, उस पर हर हाल में दाखिला लेना होगा।
छात्र को आवंटित सीट छोड़ने का अधिकार नहीं होगा। वहीं, सीट छोड़ने पर काउंसलिंग के समय जमा की गई फीस जब्त कर ली जाएगी। इस व्यवस्था पर सहमति के लिए छात्र को शपथपत्र देना होगा।
स्पेशल काउंसलिंग के लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। छात्रों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। काउंसलिंग सिर्फ निजी कॉलेजों के लिए होगी।
सीट लेना ही एकमात्र विकल्प
इसमें शामिल होने के लिए छात्र को 500 रुपये काउंसलिंग फीस और 51,250 रुपये कॉलेज फीस का डीडी जमा करना होगा। साथ में शपथ-पत्र देना होगा कि आवंटित सीट छात्र को हर हाल में स्वीकार है, उसे सीट अस्वीकार करने का अधिकार नहीं होगा।
सीट छोड़ी तो फीस जब्त होगी जबकि आवंटित सीट पर दाखिले के समय काउंसलिंग में दी गई फीस एडजस्ट हो जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीएड स्पेशल काउंसलिंग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ये 14 अगस्त तक चलेंगे।
इस दौरान प्रदेश के सभी 11 विवि में बनाए गए काउंसलिंग केंद्रों का चुनाव करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 16 से 20 अगस्त होगा।