फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed entrance process.

घर बैठे कैसे करें बीएड में एडमिशन, यहां देखें

Thu, 11 Feb 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Feb 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
B ed entrance process.

सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। यूपी बीएड की वेबसाइट तो दिन में ही शुरू हो गई हालांकि ऑनलाइन पंजीकरण शाम के बाद ही किए जा सके।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय अब काउंसलिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने का प्रयास कर रहा है। सत्र 2015-17 में एलयू ने बीएड की काउंसलिंग के तहत घर बैठे ही ऑनलाइन चॉइस लॉक की सुविधा दी थी। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के लिए केंद्रों पर जाना पड़ता है। एलयू के कुलसचिव डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के विभिन्न पहलुओं पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे सभी तरह के डॉक्यूमेंट ऑनलाइन लिए जाएं या कुछ विशेष डॉक्यूमेंट्स के लिए अभ्यर्थी को केंद्र पर बुलाया जाए। इसका बड़ा कारण है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित कुछ ऐसे प्रमाण पत्र हैं, जिन्हें ऑनलाइन वेरिफाई करना मुश्किल है। क्योंकि इनमें फर्जीवाड़े की गुंजाइश भी अधिक होती है।

कम की गई परीक्षा केंद्रों की संख्या

B ed entrance process.

एलयू ने वर्ष 2015 में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 17 जिलों में केंद्र बनाए थे। वहीं इस बार इनकी संख्या घटाकर 14 की गई है। इनमें आगरा, जौनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, गोरखपुर और वाराणसी शामिल है।

बीएड के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि 2015 में आजमगढ़, गौतमबुद्घ नगर और सहारनपुर का नाम भी परीक्षा केंद्रों की सूची में था, लेकिन उन क्षेत्र से काफी कम आवेदन आए थे। इसीलिए इस बार इन तीन जिलों को परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची से बाहर रखा गया है। हालांकि आवेदन आने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

यह होगी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

B ed entrance process.

अभ्यर्थी को सबसे पहले बीएड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को नौ अंकों की पंजीकरण संख्या मिलेगी जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड या ई चालान के माध्यम से किसी भी एचडीएफसी बैंक की शाखा में परीक्षा शुल्क जमा करेंगे। जनरल व ओबीसी के लिए 1000 रुपये और एससी व एसटी के लिए 550 रुपये शुल्क है।

यदि किसी क्षेत्र में एचडीएफसी की शाखा नहीं है तो किसी अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक के द्वारा भी ई-चालान से भुगतान कर सकते हैं। भुगतान के बाद मिली रिफरेंस और ट्रांजक्शन आईडी को संभाल कर रखना होगा।

तीसरे चरण में अभ्यर्थी को अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा करना होगा। इसके बाद भरे हए फॉर्म पर प्रिंट आउट निकल कर उस पर अपना फोटो चिपकाना होगा। साथ ही बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को विवि भेजना होगा।

कम हुआ बैंक का कमीशन

बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक ने बताया कि इस बार ई-चालान से भुगतान करने पर अभ्यर्थियों को कम कमीशन देना होगा। वर्ष 2015 में फीस के अतिरिक्त 10 रुपये बैंक कमीशन देना पड़ता था, जिसे अब छह रुपये कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर लगने वाले शुल्क में भी 25 फीसदी की कटौती की गई है।

ये हैं प्रमुख ‌तारीखें

B ed entrance process.

पंजीकरण की अंतिम तिथि--8 मार्च
फीस जमा करने की अंतिम तिथि--10 मार्च
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि--12 मार्च
आवेदन फॉर्म विवि पहुंचने की अंतिम तिथि--21 मार्च, शाम पांच बजे तक

प्रवेश परीक्षा की तिथि--22 अप्रैल
रिजल्ट जारी होने की तिथि (संभावित)--25 मई
काउंसलिंग की तिथि--1 जून से 25 जून
प्रवेश लेने की अंतिम तिथि--28 जून
सत्र शुरू होने की तिथि--जुलाई

हेल्पलाइन नंबर
इनफॉर्मेशन सेल का फोन नंबर--0522- 2740200, 2740600
फैक्स--0522- 2740467, 2740600
ई-मेल--upbedlu2016@gmail.com
पत्राचार--जेईई बीएड 2016-18, जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ विवि, लखनऊ- 226007

नोडल ऑफिस का फोन नंबर : 0522- 2740412
वेबसाइट : http://upbed.nic.in
http://lkouniv.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed