बीएड प्रवेश परीक्षा: 69 जिलों के 751 केंद्रों पर हुई परीक्षा,तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल; यहां पकड़ी गई नकल
B.Ed Entrance Exam: रविवार को प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 344546 छात्र-छात्राओं में से 305331 परीक्षा में शामिल हुए।
विस्तार
पूरे यूपी में रविवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की ओर से रविवार को प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 344546 छात्र-छात्राओं में से 305331 परीक्षा में शामिल हुए। अयोध्या के परीक्षा केंद्र में पंजीकृत परीक्षार्थी की जगह दूसरा व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा गया। मेरठ में छात्रा मोबाइल फोन से नकल करती पकड़ी गई। बिहार के सुपौल जिले के निवासी दोनों परीक्षार्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, बलिया में पहली पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देकर युवती चली गई। वह दूसरी पाली में नहीं आई। कौशांबी में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया।
नोडल केंद्र बीयू ने प्रवेश परीक्षा कराने के लिए 12 हजार उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। उपस्थिति दर्ज करने के लिए 3600 बायोमेट्रिक मशीनों को भी लगाया गया था। पहली पाली में 305265 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा शुरू होने के करीब 45 मिनट के बाद हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम को कौशांबी के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के रूम नंबर 15 में सामूहिक नकल होती दिखी। कुलसचिव के आदेश पर तत्काल कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया गया।
बायोमेट्रिक हाजिरी के दौरान कंट्रोल रूम को पता चला कि अयोध्या के साहबदीन राम सीताराम गर्ल्स इंटर कॉलेज अमानीगंज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी कृष्ण मोहन कुमार निवासी सुपौल (बिहार) की जगह कोई दूसरा परीक्षा दे रहा है। पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार करते हुए अपना नाम आशीष निवासी सुपौल (बिहार) बताया। केंद्राध्यक्ष ममता निषाद ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित में शिकायत की है।
मोबाइल का इस्तेमाल करती हुई पकड़ी गई छात्रा
बलिया के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा की जानकारी सही नहीं मिली तो तत्काल केंद्राध्यक्ष को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचते, तब तक छात्रा पेपर देकर जा चुकी थी। दूसरी पाली में उसे पकड़ने की योजना बनाई गई मगर वह नहीं आई। वहीं, मेरठ कॉलेज में सुपौल निवासी छात्रा पूजा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ी गई। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के कार्यवाहक कुलसचिव विकास कुमार ने बताया कि छात्रा मोबाइल फोन कपड़े के अंदर छुपाकर लाई थी। मोबाइल को जब्तकर पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले की रिपोर्ट सेंटर सुपरवाइजर सीमा पंवार ने दर्ज कराई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी के एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल पर बीयू प्रतिनिधि से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कुछ ऐसा रहा जिलेवार हाल
वाराणसी 35185 30874
गोरखपुर 26047 23311
प्रयागराज 25529 22798
जौनपुर 13097 11769
आंबेडकर नगर 12590 11477
परीक्षार्थियों के प्रतिशत में ये जिले रहे आगे
अमेठी 93
बलरामपुर 93
लखीमपुरखीरी 92
बहराइच 92
महाराजगंज 92
ये बोले कुलपति
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.