{"_id":"5fb975338ebc3e1a2644508b","slug":"b-ed-counceling-last-date-for-first-round-lko-city-news-lko5510001100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग में पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग में पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख आज
विज्ञापन
बीएड काउंसिलिंग : पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख आज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही बीएड काउंसिलिंग में पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख रविवार को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों के विकल्प और मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा। शनिवार शाम चार बजे तक 29,878 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके थे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रैंक धारक अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर लॉगइन करके काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद काउंसिलिंग शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय चुन सकते हैं। ऑनलाइन ऑफ-कैंपस काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त को हुआ था। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 सितंबर को जारी किया गया था। दो लाख से ज्यादा सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 3,57,701 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।