फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.ed 2013

हाईकोर्ट ने दी बीएड स्टूडेंट्स को बड़ी राहत

Sun, 03 Aug 2014 11:48 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा/अमर उजाला, लखनऊ
शत्रुघ्न सिन्हा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
B.ed 2013

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सूबे के विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि 12 अक्टूबर 2013 से पहले दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को 4-5 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा में प्रोविजनली (अस्थायी रूप से) शामिल होने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन


हालांकि अदालत ने कहा है कि उसके अग्रिम आदेशों तक इनका परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा।

कोर्ट केइस आदेश से बीएड की पढ़ाई कर रहे उन विद्यार्थियों को फिलहाल राहत मिल गई है, जिन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जा रहा था। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।

विज्ञापन

31 से ज्यादा दायर हुईं थीं याचिकाएं

B.ed 2013

जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने शनिवार को यह आदेश अंकित कुमार व अन्य समेत दायर 31 याचिकाओं पर दिया।

याचियों का कहना था कि वे विभिन्न कॉलेजों से बीएड कोर्स कर रहे हैं लेकिन 8 अक्टूबर 2013 के राज्य सरकार के शासनादेश का हवाला दे कुछ विश्वविद्यालय 12 अक्टूबर 2013 से पहले एडमिशन लेने वालों को परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

साथ ही अदालत को बताया गया कि बुंदेलखंड, झांसी व लखनऊ विश्वविद्यालय ऐसे छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे रहे हैं।

क्या कहना था कोर्ट का

B.ed 2013

उधर, राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि जिन छात्रों ने दाखिला लेकर पढ़ाई की, उन्हें परीक्षा में बैठने का हक है।

कोर्ट ने कहा कि चूंकि स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया, कोर्स करने में साल व धन खर्च किया, लिहाजा पहली नजर में यह दखल दिए जाने का मामला बनता है।

अदालत ने इस टिप्पणी के साथ ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रोविजनली शामिल होने की इजाजत देने के निर्देश पक्षकार विश्वविद्यालयों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed