{"_id":"8dcc6e7f926373cd88ac0e3d37bf4ead","slug":"azams-wife-appointed-as-chairman-of-higher-education-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की बेगम को दिया अखिलेश ने तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की बेगम को दिया अखिलेश ने तोहफा
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा को यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. फातिमा को अध्यक्ष बनाने के लिए इस पद पर रहे डॉ. शमशाद अली को हटा दिया गया है।
नया अध्यक्ष बनाने का आदेश चार दिन पहले ही जारी किया गया, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
आजम की पत्नी रामपुर में दो डिग्री कॉलेजों में प्रोफेसर रह चुकी हैं। बसपा के शासनकाल में उनका तबादला बदायूं कर दिया गया था।
इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। यह आयोग सरकार से सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों का चयन करना है। इसमें अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य होते हैं।
डॉ. फातिमा को यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम 1980 की धारा 4 में दी गई शक्तियों के आधार पर अध्यक्ष बनाया गया है।
इसका आदेश 14 फरवरी को जारी किया गया। आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि उनका कार्यकाल कितने साल का होगा।