{"_id":"d6fe143cd314c4e9f695766debcd70e9","slug":"azam-take-class-of-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को आजम ने दिया ईमानदारी का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को आजम ने दिया ईमानदारी का मंत्र
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने जल निगम के नवनियुक्त अवर अभियंताओं को अपना काम ईमानदारी, निष्ठा व पूरी लगन से करने की सीख दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी व मेहनत ही सही मायनों में काम आती है। गरीबों का दर्द समझिए और उनकी समस्याओं का निराकरण करिए।
आजम खां गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नवनियुक्त अवर अभियंताओं को संबोधित कर रहे थे। आजम खां जल निगम के भी अध्यक्ष हैं।
बतौर अध्यक्ष उन्होंने नवनियुक्त अवर अभियंताओं से मुखातिब होकर एक नई परिपाटी की शुरुआत की।
पढ़ें-आप जैसा दिखाते हैं, वैसा हूं नहीं: आजम
विज्ञापन
विभाग ने हाल ही में 535 अवर अभियंताओं की नियुक्ति की है। इन्हीं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ ऐसा करिए जिससे लोगों को आप पर गर्व हो।
मंत्री ने कहा कि असली ईमानदार वही होता है जो बेइमानी का मौका मिलने के बाद भी बेइमानी नहीं करता है।
आज जरूरत इस बात की है कि समाज का हर व्यक्ति, हर वर्ग संवेदनशील बनें और सच्चाई व ईमानदारी के रास्ते पर चले।
मंत्री ने एमडी से कहा कि वे वरिष्ठ इंजीनियरों को यह निर्देश दें कि वे इन नए अभियंताओं का सहयोग करें। इस मौके पर सचिव नगर विकास एसपी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन