फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam staff reaction

आजम के स्टाफ ने काम भी छोड़ा

Thu, 31 Oct 2013 11:36 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
azam staff reaction

नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के स्टाफ के बगावती तेवर और तीखे हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को उनका स्टाफ नगर विकास मंत्रालय के कार्यालय नहीं पहुंचा।

उनके दो निजी सचिव और पांच अपर सचिव ने सचिवालय प्रशासन के रिजर्व पूल में जॉइनिंग का प्रत्यावेदन दे दिया है।

सचिवालय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मंत्री के स्टाफ को अभी न तो कहीं अलग तैनाती दी गई है और न ही आजम खां के यहां दूसरे स्टाफ की तैनाती की गई है।

आजम के स्टाफ में दो निजी सचिव जीवन सिंह नेगी व विजय बहादुर सिंह तथा पांच अपर सचिव मुहम्मद नईम सिद्दीकी, अवधेश कुमार तिवारी, संतोष कुमार प्रजापति, मुक्ति नाथ झा और सर्वेश कुमार मिश्रा तैनात हैं।
विज्ञापन


आजम से शिकायत, आपका गलत व्यवहार

उल्लेखनीय है कि स्टाफ के लोगों ने आजम खां पर गाली-गलौज करने और बिना मतलब डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बगावत कर दिया था।

स्टाफ के लोगों ने आजम को पत्र लिखने के साथ मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन से मुलाकात कराते हुए वहां से हटाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम तक पहुंची आजम के स्टाफ की शिकायत


सचिवालय प्रशासन से बुधवार को जब इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया तो उनके स्टाफ ने काम छोड़ दिया।

साथ ही विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन अजय सिंह से मुलाकात कर रिजर्व पूल में तैनाती देने का प्रत्यावेदन दिया। फिलहाल इस संबंध में विशेष सचिव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

बढ़ सकती है सरकार की मुसीबत
यूपी सचिवालय संघ व यूपी सचिवालय अपर निजी सचिव संघ के आजम के स्टाफ के समर्थन में आने से सरकार की मुसीबत बढ़ती दिखाई पड़ रही है।

अपर निजी सचिव संघ ने आपात बैठक कर तय किया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य सचिव जावेद उस्मानी से मुलाकात करेगा।

संघ के अध्यक्ष अमर सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी से बुधवार को मिलकर अनुरोध किया कि आजम के साथ सचिवालय सेवा के किसी निजी सचिव व अपर सचिव को तैनात न किया जाए।

उनके स्टाफ में तैनात कर्मियों का किसी तरह से उत्पीड़न या कार्यवाही पर संघ जबरदस्त विरोध करेगा।

स्टाफ ही नहीं, जनता व सरकार भी त्रस्त
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने नगर विकास मंत्री को तुनक मिजाज बताया और कहा कि उनके इस मिजाज से निजी स्टाफ ही नहीं प्रदेश की जनता और सरकार भी त्रस्त है।


यह गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

तो कद घटाएं: कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि आजम खां के व्यवहार से सचिवालय कर्मी ही नहीं राज्य की जनता भी त्रस्त है। उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री को उनका राजनीतिक कद घटा देना चाहिए।

और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed