'मुस्लिमों के लिए पद से इस्तीफा दें आजम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिमों के हितों की आड़ लेकर भाजपा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर जोरदार हमला बोला है और उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी है।
भाजपा ने शिया धर्मगुरू कल्वे जव्वाद और नगर विकास मंत्री आजम खान की बयानबाजी में भाजपा नेताओं को घसीटे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
उन्होंने ताज्जुब जताया कि खान की तीन-तीन चिट्ठियों का मुख्यमंत्री ने संज्ञान नहीं लिया।
सरकार पर दबाव बनाते आजम
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने आजम खां के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि जब उन्हें सरकार और मुख्यमंत्री को दबाव में लेना होता है वे प्रेस में चले जाते है।
मुख्यमंत्री, सरकार समेत उनकी जिद के आगे झुक जाते है। शिया धर्म गुरू और आजम के विवाद में भाजपा नेताओं का नाम लेकर आखिर आजम अपनी कौम को क्या संदेश देना चाहते है ?
पब्लिक सब जानती है
डा. मिश्र ने उन्हें सलाह दी कि हर समय, हर विषय पर राजनीतिक निशानेबाजी से उन्हें बाज आना चाहिए, ‘ये पब्लिक है सब जानती है‘।
उन्होंने कहा यदि सरकार उनकी जायज मांगे नहीं सुनती तो अपनी कौम के हित में इस्तीफा देकर सरकार से बाहर आ जाना चाहिए।