{"_id":"bdcc015d52153c6a5b46aad601f315c6","slug":"azam-meet-with-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज आजम अचानक क्यों पहुंचे मुलायम के पास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज आजम अचानक क्यों पहुंचे मुलायम के पास?
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी समय से नाराज चल रहे सपा महासचिव व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां मंगलवार दोपहर अचानक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
वे करीब डेढ़ घंटे तक वहां रहे। वहां से निकलने पर वे किसी से कुछ बोले बिना ही चले गए। देर शाम आजम ने सपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भी उनके घर पर जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन
आजम की मुलायम से मुलाकात की चर्चा दिनभर सत्ता के गलियारे में रही। दोनों के बीच क्या बातें हुईं, इसका तो खुलासा नहीं किया गया है पर ऐसे संकेत जरूर मिले हैं कि मुजफ्फरनगर दंगे से उपजे हालात, राज्य सरकार के कामकाज और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से गैरहाजिर रहने के मसले पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
आजम काफी समय से नाराज चल रहे हैं। कैबिनेट की पिछली कई बैठकों और आगरा में हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वे नहीं गए। वे क्यों नाराज हैं, इसे समझने की कोशिश अंदरूनी तौर पर की जा रही है।
कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजम से मिलने उनके घर गए थे। इसके बाद माना जा रहा था सब कुछ ठीक हो गया है, पर जब अखिलेश मुजफ्फरनगर गए तो आजम उनके साथ नहीं गए।
हालांकि आजम ने विधानसभा में विपक्ष के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और अखिलेश से कनबतिया भी की। इससे लगने लगा था कि वे कुछ नरम पड़े हैं।
उन्होंने इसकी पुष्टि सपा मुखिया से उनके आवास पर मिलने के लिए पहुंच कर स्वयं कर दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरनगर दंगों से उपजी स्थिति को ठीक करने और विधानसभा में विपक्ष के हमले से सरकार को बचाने समेत अन्य कई मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा हुई है।