फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan targets narendra modi in bahraich.

आजम खां का विवादित बयान, बोले- गुजरात में गधों की कमी नहीं

Sat, 25 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 25 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
azam khan targets narendra modi in bahraich.
कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को जरवल में आयोजित जनसभा में बिना मोदी का नाम लिए उन पर तीर चलाए। कहा कि शहंशाह ने ढाई साल पहले जनता को कुत्ता बनाया, फिर पिल्ला बना दिया।

विज्ञापन


गुजरात में गधों की कोई कमी नहीं है। मुलायम ने मस्जिद को बचाने के लिए गोली चलवाई। न्यायालय के फैसले पर ही मंदिर या मस्जिद का निर्माण होगा। बसपा पूरी तरह मुस्लिम विरोधी है, उसकी बातों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


जरवल में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब राम मंदिर की याद आई है। लेकिन वहां राम मंदिर बनेगा या मस्जिद का निर्माण होगा। यह न्यायालय के फैसले पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने अयोध्या में शौचालय बनवाने की बात कही थी। अलीगढ़ जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलवाया था।

...तो साइकिल पंक्चर कौन बनाएगा

azam khan targets narendra modi in bahraich.

मोदी पर तीर छोड़ते हुए आजम ने कहा कि ढाई साल पहले शहंशाह ने जनता को कुत्ता बनाया। फिर छह महीने बाद पिल्ले का दर्जा दे दिया। गुजरात में गधों की कमी नहीं है। अगर वह सोचते हैं कि सिर्फ वही जनता के लिए काम करते हैं तो हम भी जनता के लिए 18 घंटे काम करते हैं। जनता को छलते नहीं।

लोग मुस्लिमों को देश छोड़ने का संदेश देते हैं। अगर मुस्लिम देश छोड़ देंगे तो साइकिल का पंक्चर कौन बनाएगा। सिंदूर और सुहाग की चूड़ी का निर्माण कौन करेगा।

अगर सही सोच होती तो शहंशाह अपनी 95 वर्षीय बूढ़ी मां को लाइन में न खड़ा करते। इस मौके पर आजम खां ने सपा प्रत्याशी रामतेजयादव को जिताने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed