{"_id":"59549ae34f1c1bb3328b45f1","slug":"azam-khan-spew-venom-against-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के 100 दिन पर बोले आजम-तुमने भी हमारा थूका हुआ चाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के 100 दिन पर बोले आजम-तुमने भी हमारा थूका हुआ चाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
वरिष्ठ सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगी सरकार के कामकाज को लेकर आजम खां बोले- तुमने भी हमारा थूका हुआ चाटा।
विज्ञापन
पहले कांग्रेस वाले ओर फिर बसपा बाले ओर अब भाजपा वाले। यह पैसे हमारी सरकार के पास कराए कामों के थे, जहां तक सड़कों के गड्ढा भरने का मामला है पहली बारिश होने दीजिए सड़क के गड्ढों की पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन
आजम ने बिजनौर में पुलिस अफसर से साथ बीजेपी विधायक की नोकझोंक के बारे में कहा कि ये कैसे धमका रहे हैं महिला अफसर को और कितने मारोगे, हजार मारोगे लाखों मारोगे या फिर उससे भी ज्यादा, सोचो जो बचेंगे वह क्या करेंगे। आजम बोले ऐसा आगे से मत करो, मत खेलो। इस तरह के एजेंडों से सरकार बनाई जा सकती हैं लेकिन मुल्क नहीं।
विज्ञापन