फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan speaks on bukkal nawab statement

बुक्कल के बयान पर बोले आजम, वो तो व्यंग्य कर रहे हैं

Sun, 10 Jan 2016 12:46 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
azam khan speaks on bukkal nawab statement

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि विहिप और आरएसएस के सामने न तो राम हैं और न ही रामराज। उनके सामने 2017 का यूपी विधानसभा का चुनाव है।

विज्ञापन


इसी को लेकर यूपी और देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे आजम खां ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के 17 मंत्री यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यहां डेरा डालने वाले हैं। इसका कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

बुक्कल नवाब ने एक व्यंग्य किया है

azam khan speaks on bukkal nawab statement

आजम खां ने आगे कहा कि मैंने रामपुर में शौकत अली रोड पर एक जिम बनवा दिया है। हमारे जिम में भाजपा के मंत्री आएं, कसरत करें, बॉडी बिल्डिंग करें। एक दांव हमसे भी सीखें।

दांव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपको क्यों बताऊं। दांव को तो उसी को बताऊंगा जो हमसे लंगोट बंधवाएगा।

सपा नेता बुक्कल नवाब के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर आजम खां ने कहा कि उन्होंने व्यंग्य किया है। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed