फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan slams hard on kalbe javvad

आजम बोले, 'जव्वाद इस्लाम के नाम पर एक कलंक'

Tue, 05 Aug 2014 03:54 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 03:54 AM IST
विज्ञापन
azam khan slams hard on kalbe javvad

नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर सोमवार को तीखा पलटवार किया।

विज्ञापन


मौलाना जव्वाद का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि धार्मिक मंच से आरएसएस के एजेंडे का प्रचार करने वाला इस्लाम के नाम पर कलंक तो हो सकता है, पर धर्मगुरु नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा यह धर्मगुरु चाहते हैं कि आरएसएस मुसलमानों के साथ सीरिया व ईराक जैसा बर्ताव करे। आजम ने कहा, तथाकथित धर्मगुरु सीबीआई जांच के नतीजे आने का इंतजार करें।
विज्ञापन


वह वक्त दूर नहीं है जब वक्फ की जायदादों को से बेचे जाने में उनका, उनके परिवार और चहेतों के नाम सर-ए-फेहरिस्त होंगे।

जव्वाद धार्मिक व्यक्ति नहीं, ब्लैकमेलर

azam khan slams hard on kalbe javvad

आजम खां ने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में यहूदी लॉबी और भाजपा सरकार को खुश करने के लिए रोजेदारों को लाठी-गोली खाने को उकसाने वाला, प्रदेश को अराजकता के हवाले कर देने वाला कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं, सिर्फ ब्लैकमेलर हो सकता है।

उन्होंने कहा, शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव से दहशतजदा ये तथाकथित धर्मगुरु चुनाव में मुकाबला करने के बजाय उन चौराहों पर हाजिरी दे रहे हैं, जिन्हें चुनाव के वक्त गालियां दे रहे थे और चुनाव बाद सबक सिखाने की बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा तथाकथित धर्मगुरु चुनाव से इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि उसके पास अपनी शिया बिरादरी के एक चैथाई मेंबर भी नहीं हैं।

लगाया कब्रों की जगह बेचने का आरोप

azam khan slams hard on kalbe javvad

आजम खां के अनुसार, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जहर उगलने वाले तथाकथित धर्मगुरु मुसलमानों को आरएसएस के हाथों बर्बाद कराना चाहते हैं।

लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि धार्मिक वेशभूषा धारण कर लेने से कोई मोहतरम नहीं हो जाता। कब्रों की जगह बेचने वाले वक्फ के मुहाफिज नहीं हो सकते।

जौहर यूनिवर्सिटी के लिए सीबीआई जांच का अरमान रखने वाले तथाकथित धर्मगुरु अपने फासिस्ट आकाओं से यह अरमान भी पूरा कराएं ताकि मुसलमानों को यह मालूम हो सके कि मीर जाफर और मीर सादिक अब भी जिंदा हैं।

विज्ञापन

अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे आजम

azam khan slams hard on kalbe javvad

वहीं आजम खां के मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ दिए गए बयान पर मौलाना जव्वाद खामोश हैं लेकिन उनके समर्थक व शिया समुदाय में काफी रोष है।

समर्थकों का कहना है कि आजम खां किसी भी धर्म के धर्मगुरु पर इस तरह के आरोप लगाकर अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे शिया समुदाय ही नहीं, सुन्नी समुदाय भी आहत है।

इस पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनके समर्थकों में काफी रोष है।

मुसलमान तो सपा के साथ्‍ा

azam khan slams hard on kalbe javvad

हुसैनी टाइगर्स के अध्यक्ष शमील शम्सी का कहना है कि आजम खां किसी धर्मगुरु को अपशब्द कहकर अपनी हद व मर्यादा भूल गए हैं।

मुसलमानों के ठेकेदार बने मोहम्मद आजम खां समझ लें कि मुसलमान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़ा है, जिन्होंने हमेशा धर्मगुरुओं का सम्मान किया है।

आजम खां विवादित बयान देकर मुसलमानों को गुमराह करना छोड़ दें। उधर, अंजुमन ए हाय अजा की सैकड़ों अंजुमनों व नूर ए हिदायत फाउंडेशन के साथ मोमिन अंसार सभा ने भी आजम के बयान पर अफसोस जताते हुए निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed