फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan shows his disappointment

सपा की करारी हार के लिए आजम ने मुस्लिमों को कोसा

Sun, 18 May 2014 11:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
azam khan shows his disappointment

लोकसभा चुनाव में हुए बुरे हश्र से झल्लाए आजम खां का कहना है कि मुस्लिमों के एक साथ न होने के कारण सपा को हार मिली।

विज्ञापन


आजम से जब संवाददाताओं ने प्रदेश में सपा की करारी हार के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि मुस्लिमों ने धर्म के आधार पर वोट नहीं किया इसलिए हमें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मतदान में वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सकता और सपा का यादव मुस्लिम वोट पाकर जीत दर्ज करने का मंसूबा धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम बेहद निराश दिखे और अपनी हार का ठीकरा मतदाताओं पर ही फोड़ दिया।

हमने लोगों को अधिक सुविधाएं दी

azam khan shows his disappointment

आजम ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि हमने लोगों को इतनी लाइट दे दी कि वह अब पंखे की हवा खाते हैं।

आजम ने ‌निराश होकर कहा कि हमने लोगों को इतनी सुविधाएं दे दी कि वह वोट करने के लिए नहीं निकले, इसलिए सपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

16 मई को आए लोकसभा चुनाव में सपा को सिर्फ पांच सीटें ही मिल सकीं। जिसमें आजमगढ़ और मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव को जीत मिली।

जबकि सपा का दावा था कि पार्टी कम से कम 40 सीटें जीतने में जरूर कामयाब रहेगी।

मुस्लिम नुमाइंदगी शून्य

azam khan shows his disappointment

यह ध्यान देने योग्य है कि यूपी की रामपुर और मुरादाबाद ऐसी सीटें हैं जहां मुस्लिम वोटर ही जीत-हार तय करते हैं। दोनों जगह भाजपा के सांसद चुने गए।

यही नहीं कम से कम आठ और ऐसी सीटें हैं जहां के नतीजों में मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाता है लेकिन इन सीटों से मुस्लिम प्रत्याशी नहीं जीत सके।

मुस्लिम वोटों के बंटवारे और हिंदू मतों के कुछ हद तक ध्रुवीकरण के चलते ऐसा हुआ।

देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब 18 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले सूबे से देश की सबसे बड़ी पंचायत में मुस्लिम नुमाइंदगी शून्य रहेगी।

बंट गया मुस्लिम वोट

azam khan shows his disappointment

यूपी में ढाई दर्जन संसदीय सीटों पर मुस्लिम वोट 18 फीसदी तो एक दर्जन पर 35 फीसदी से ज्यादा है।

इनमें से दो को छोड़कर बाकी सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। 35 और 40 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोटरों वाले क्षेत्रों में भी कमल खिला।

यही वजह है कि 2004 में 11 और 2009 में सात मुस्लिम सांसद देने वाले यूपी से इस बार मुसलमानों का प्रतिनिधित्व शून्य है। इसकी वजह मुस्लिम वोटों के बंटवारे या रणनीतिक मतदान में उनकी चूक को माना जा रहा है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर कई-कई मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। आपसी प्रतिष्ठा की लड़ाई में मुस्लिम वोटों के बंटवारे से भाजपा की राह आसान हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed