फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan say corrupt to Javvad

'अलीबाबा' का हाल नापाक जानवरों जैसा होगा: आजम

Sat, 09 Aug 2014 12:45 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Aug 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan say corrupt to Javvad

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमले लगातार जारी हैं। आजम ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में धर्मगुरु का नाम लिए बिना कहा, ‘अलीबाबा’ ने जंग का मैदान छोड़ दिया है।

विज्ञापन


‘अलीबाबा’, आप, आपके बहनोई तथा आपकी टीम ने कमान संभाल ली है। जांच में अड़ंगेबाजी न कीजिए, केवल हथकड़ी का इंतजार करिए।

आपके बहनोई ने हुसैनी सराय की चार मस्जिदों को शहीद करके जिस बेशकीमती जमीन की प्लॉटिंग कर दी है, उसका हिसाब-किताब होकर रहेगा। मैं बचकर नहीं निकलने दूंगा। वक्फ की जायदाद को डकैतों के हलक से हाथ डालकर निकाल लिया जाएगा।’
विज्ञापन


आजम, जव्वाद पर हमलावर होकर बोले, कब्र बेचने वालों का हश्र नापाक जानवरों जैसा होगा।

जव्वाद, अल्लाह और बंदों से माफी मांगें

Azam Khan say corrupt to Javvad

आजम के हमले यही नहीं रुके। उन्होंने जव्वाद को ढोंगी धर्मगुरु बताते हुए कहा, ‘लखनऊ की 22 बीघा जमीन, जिसके आप मुतवल्ली थे, उसे प्लॉटिंग करके बेचने का अधिकार आपको वक्फ बोर्ड ने दिया या आरएसएस के कारिंदों ने।

इंसान के शरीर पर नापाक जानवर का सर लगाने वाले ‘अलीबाबा’ इंसानियत को शर्मसार करने वाला ऐसा कारनामा करते आपको शर्म नहीं आई।

कभी इस जानवर का सर लगाकर देखो कैसे लगते हो, अन्यथा अपनी वेबसाइट नूर-ए-हिदायत को नापाक जानवर से निजात दिलाओ। अल्लाह और उसके बंदों से माफी मांगो।’

आरएसएस के ‌लिए काम करते हैं जव्वाद

Azam Khan say corrupt to Javvad

आजम ने उन्हें केसरिया धर्मगुरु बताते हुए कहा कि उनकी (आजम) जानकारी के अनुसार, तथाकथित धर्मगुरु ने हवन कराकर नागपुर के आकाओं (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय) को खुश करने की कोशिश की।

जिस दिन मुसलमान बाबरी मस्जिद की शहादत का गम मनाते हैं, रोजा रखते हैं, उस दिन अपनी बेटी की शादी करके अपने फासिस्ट आकाओं को खुश किया।

विज्ञापन

जेल जाने के डर से चुनाव का विरोध

Azam Khan say corrupt to Javvad

आजम ने आरोप लगाया कि शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव का विरोध इसलिए नहीं है कि धर्मगुरु का कोई सदस्य नहीं है। विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि धर्मगुरु ‘अलीबाबा’ व उनके सहयोगियों को जवाब देना पड़ेगा और जेल जाना पड़ेगा।


आजम ने कहा कि वक्फ की जायदाद को बेचने वालों और एक-एक कब्र का लाखों रुपये में सौदा करने वालों का हश्र नापाक जानवर से भी बदतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed