{"_id":"653a1531139f82e19e043a05","slug":"azam-khan-refuses-to-meet-up-congress-chief-ajay-rai-in-sitapur-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
Thu, 26 Oct 2023 08:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:42 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि आजम ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। जेल प्रशासन नियमों का हवाला देते हुए कह रहा है कि सप्ताह में सिर्फ एक ही मुलाकात करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व सपा नेता आजम खां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लाव लश्कर के साथ बृहस्पतिवार दोपहर सीतापुर जेल गेट तक पहुंचे, लेकिन आजम खां से मुलाकात की ख्वाहिश अधूरी रह गई। जेल प्रशासन ने आजम खां के मुलाकात करने से इनकार कहने का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया। अजय राय ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संगठन सचिव अनिल यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम सहित अन्य नेताओं के साथ दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सीतापुर जेल पहुंचे। यहां जेल प्रशासन ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया। जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने हवाला दिया कि आजम खान खुद ही किसी से मिलना नहीं चाहते हैं। इस पर कांग्रेसियों ने कहा कि संदेशा बुधवार सुबह 11 बजे भेजवाया गया था। ऐसे में आजम खां की बात उन तक पहले ही पहुंचाई जानी चाहिए थी। जबकि वे यहां डेढ़ बजे पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें यह भी समझाने की कोशिश की कि उनके बड़े बेटे अदीब बुधवार भी को मुलाकात कर चुके हैं। वह खुद भी नहीं मिलना चाहते हैं। ऐसे में मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। यह सुन कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। वे भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अजय राय ने आजम खां के इनकार करने संबंधी लिखित पत्र मांगा, लेकिन जेल प्रशासन वह पत्र नहीं दिखा सका। इस बीच मौके पर पहुंचे जेल अधीक्षक एसके सिंह ने भी अजय राय को यही बताया कि आजम खां खुद ही किसी से मुलाकात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद कांग्रेसी लौट गए।
विज्ञापन
आजम के लिए भेजवाया फल
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल गेट पर आजम खां के लिए फल व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे थे। उन्होंने जेल प्रशासन को टोकरी सौंपी और कहा कि इसे सुरक्षित पहुंचा दें।
ये भी पढ़ें - विजयदशमी भी बीत गई, राजतिलक का इंतजार बरकरार, मंत्रिमंडल विस्तार की आस में कई दिग्गज निराश
ये भी पढ़ें - कंगना रनौत बोलीं, वेटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा तीर्थ बनेगी अयोध्या
सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन ने नहीं कराई मुलाकात : अजय
सीतापुर जेल में आजम खां से मुलाकात नहीं कर पाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा कि घबराए भाजपाइयों ने सरकार से हस्तक्षेप कराया और जेल प्रशासन ने गलत बयानबाजी की। जबकि आजम खां से मिलने के संबंध में बुधवार सुबह 11 बजे ही जेल प्रशासन को पत्र भेज दिया गया था। इसके लिए बाकायदे कार्यक्रम जारी किया। उनके परिवार के लोगों से भी सहमति ली थी। जब जेल पहुंच गए तो जेल प्रशासन ने मुलाकात कराने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आजम खा से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? आखिर वे किस हालत में हैं, यह बात कैसे पता चलेगी? उन्होंने कहा कि मानवता के नाते वह आजम खां के साथ हैं। सरकार साजिशन आजम खां को परेशान कर रही है। सरकार के इशारे पर उन पर फर्जी मुकदमें लिखे गए। जेल भिजवाया गया। वह कोई अपराधी नहीं हैं। राजनैतिक व्यक्ति हैं। जहां भी जरूरत होगी कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है।