फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan looses temper on rampur celebration

'तालिबान से आया मुलायम के जश्न का फंड'

Sat, 22 Nov 2014 03:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Nov 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
azam khan looses temper on rampur celebration

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां पर इस वक्त दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। हो भी क्यों न, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्मदिन को उन्होंने ऐतिहासिक जो बना दिया है।

विज्ञापन


इस दौरान, बात जब आलीशन जश्न की आई तो फंड का सवाल भी उठा। सवाल आजम के सामने पहुंचा, तो उनकी जुबान तल्ख हो गई। पत्रकारों के सवाल पर आजम उखड़ गए और बोले, 'इस जश्न का फंड तालिबान से आया है। कुछ पैसा अबु सलेम ने भेजा है, कुछ दाऊद ने और कुछ मरे हुए आतंकवादियों ने दिया है।'
विज्ञापन


पत्रकारों ने सवाल दोहराया तो भी आजम ने यही जवाब दिया। दरअसल, रामपुर आजम का इलाका है और पहली बार मुलायम के जन्मदिन का जश्न वहां राजशाही अंदाज में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने ऐसे इंतजाम किए हैं, जिसकी कल्पना भी आम आदमी नहीं कर सकता। हालांकि, आजम ने ये बयान देकर मुलायम, अखिलेश सरकार और खुद अपनी मुसीबतों को बुलावा दे दिया है।

समाजवाद का झंडा और शाही जश्न

azam khan looses temper on rampur celebration

जिंदगीभर समाजवाद का झंडा बुलंद करने की बात करने वाले मुलायम सिंह यादव का जश्न आजम ने शाही बना दिया है। लंदन से विक्टोरिया बग्‍घी मंगवाई है और दिल्ली के प्रसिद्ध बेकर्स से रामपुर में ही यू शेप वाला 75 फीट का केक बनवाया है। इतना ही नहीं, मेहमानों की लिस्ट इतनी लंबी है कि रामपुर का हर होटल फुल है।

यूपी सरकार के कई नुमाइंदों और नौकरशाहरों को बरेली और मुरादाबाद में रुकने को कहा गया है। विधायकों से खुद ही ठहरने का इंतजाम करने को कहा गया है।

आजम के इस शाही जश्न के चलते रामपुर के स्कूलों में भी दो दिन की छुट्टी कर दी गई है। और तो और, रामपुर को किसी शाही हवेली की तरह सजा दिया गया है। इसके अलावा, आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी में मुलायम के भाषण और मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के लिए आलीशान पंडाल भी तैयार करवाया है।

मुंबई से गायकों को भी शुक्रवार रात को सुरमयी करने के लिए बुलाया गया है। जाहिर है, इस जश्न पर खर्च भी कम नहीं किया गया है। ऐसे में, फंड का सवाल उठना तो लाजिमी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed