फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan in new controversy

आजम से मौत का खतरा, कांग्रेस नेता की गुहार

Sat, 04 Apr 2015 01:49 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
azam khan in new controversy

अखिलेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार विवाद उनके किसी बयान से नहीं बल्कि किसी अन्य वजह से हुआ है। दरअसल रामपुर के कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला ने सूबे के ताकतवर काबीना मंत्री मो. आजम खां से अपनी जानमाल को खतरा बताते हुए राज्यपाल से फिर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात करके नाराजगी जताई। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से फैसल खां की सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करने को कहा है। इससे पहले राज्यपाल ने 25 मार्च को फैसल को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


फेसबुक कांड के बाद हुआ ऐसा

azam khan in new controversy

आजम के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए 12वीं कक्षा के एक छात्र की जमानत लेने वाले फैसल ने राज्यपाल को भेजे फैक्स में कहा कि आजम खां का राजनीतिक विरोधी होने के कारण रामपुर पुलिस और जिला प्रशासन उन पर अत्याचार कर रहा है।

बृहस्पतिवार रात सीओ सिटी आले हसन असलहों से लैस 20-25 पुलिसकर्मियों के साथ उनकी टाइल्स फैक्ट्री में घुस आए और अदालत में बयान दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।

आले हसन ने रायफल से उनके ऊपर फायर भी किया लेकिन किसी तरह वे बच गए। राजभवन के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है वे इस मामले को देखकर उचित कार्रवाई करेंगे।

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खां से इस बारे में बात की है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed