फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan gives controversial statement.

आजम बोले, 'साध्वी प्राची से प्यार करता हूं पर RSS से डरता हूं'

Sun, 13 Mar 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Mar 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
 Azam Khan gives controversial statement.

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां सुर्खियों में बने रहना खूब अच्छी तरह से जानते हैं। आगरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साध्वी प्राची पर बयान दे डाला।

विज्ञापन


उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि मैं तो साध्वी प्राची से प्यार करता हूं, लेकिन मैं डरता हूं कि आरएसएस वाले इसे कहीं लव जेहाद का नाम न दे दें। बहरहाल यही कहा जा सकता है कि आजम मीडिया में बने रहने के हुनर में माहिर हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जब उनसे यूपी का सीएम बनने की बात कही गई तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मैं डिप्टी सीएम क्यों बनूं । मैं भी पीएम बनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आजम खां ने आरएसएस को बताया कंस

 Azam Khan gives controversial statement.

आजम खां ने जेएनयू मसले पर कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से खींचा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो कन्हैया पकड़ा गया है, अभी कंस का पकड़ा जाना बाकी है।

उन्होंने आरएसएस को कंस और संघियों को नाथूराम गोडसे का वंशज करार दिया। आजम बाबरी मस्जिद मुद्दे का भी जिक्र करना नहीं भूले और कहा कि इससे इस्लाम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, बल्कि मुल्क को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

उन्होंने ताजमहल को शिव मंदिर बताने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं खुद ऐसा कहता हूं, पर शिवसेना आगे आकर इस बात को कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed