फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan criticizes opposition.

महाराष्ट्र के मुकाबले यूपी को 'गंगुवा तेली' पाते हैं आजम

Wed, 15 Oct 2014 09:06 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
azam khan criticizes opposition.

नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन की एक बात के बहाने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों को जमकर कोसा। यहां तक कहा कि जब लोगों को प्रदेश की तकदीर संवारने का मौका मिला, तब उन्होंने उसे भारी पत्थर के नीचे दबा दिया।

विज्ञापन


सीजी सिटी में आईटी सिटी सहित तीन परियोजनाओं के शिलान्यास मौके पर जया बच्चन ने अपने भाषण में कहा था कि यूपी के बारे में महाराष्ट्र के लोग बहुत हल्का बोलते हैं।
विज्ञापन


जया के बाद जब आजम के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा, ‘कहां महाराष्ट्र-कहां गंगुवा तेली।’ महाराष्ट्र के लोग बहुत कुछ बोलते हैं। इसके उलट यूपी में कमजोर लोग रहते हैं। गर्मी पड़ती है। भूखे किसान हैं। बंद कारखाने हैं। जब यहां लोगों को हुकूमत का मौका मिला तो उन्होंने बच्चे को दूध पिलाने के बजाय गला दबा दिया। यूपी का मुकद्दर भारी पत्थर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खां ने कहा कि यदि कोई यूपी की निंदा करता है तो यह हमारे लिए सोचने की बात है। उन्होंने यह कहकर आलोचकों पर हमला बोला कि जो कोई सपना नहीं देख सकते थे, उन्होंने विद्याधन, लैपटॉप जैसी योजनाओं पर टिप्पणी की।

मुलायम ने प्रदेश को तबाही के मुहाने से बचाया

azam khan criticizes opposition.

आजम खां ने प्रदेश की चुनौतियों का चर्चा करते हुए कहा कि यहां दुनिया का अनोखा शहर अयोध्या है तो विवाद है। मथुरा है तो विवाद है। ..हिंदुस्तान के तीन बड़े सवाल जिनका कोई जवाब नहीं तलाशा जा रहा। ऐसा किसी प्रदेश में नहीं है।

मुलायम सिंह ने जितनी बार सरकार बनाई, हर बार ऐसी ही चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने तबाही के मुहाने से बचाकर प्रदेश को अपने युवा पुत्र को सौंपा है। इस बार सवाल और बड़ा हो गया है।

यूपी बहुत सताया हुआ प्रदेश है। खतरनाक नजरें हैं इस पर। बर्बादी के मंसूबे बहुत दूर से तैयार हो रहे हैं। ऐसे हालात में हम कहां महाराष्ट्र हो सकते हैं?

उन्होंने प्रदेश की इस छवि को बदलने के लिए शिव नादर व डॉ. नरेश त्रेहन से मदद की अपील की। उन्होंने डॉ. नरेश त्रेहन से मेदांता हॉस्पिटल में गरीबों के लिए कोटा तय करने की अपील भी की।

उस्मानी इन प्रोजेक्ट के मील के पत्थर

azam khan criticizes opposition.

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने आईटी सिटी, ट्रिपल आईटी के यूपी आने में पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कहा, वास्तव में उस्मानी इस प्रोजेक्ट की बुनियाद के पत्थर हैं। बुनियाद का पत्थर छिप जाता है लेकिन उसकी अहमियत कम नहीं होती। समझा जाता है कि आजम ने मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के एक दिन पहले उस्मानी की तारीफ कर अपने रुख का संकेत कर दिया है।

उनकी बात से यह संदेश भी गया कि वे उस्मानी के हटाए जाने से बहुत खुश नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed