फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan counterattack on adiyanath.

'यूपी में गुजरात जैसी दहशत फैलाने की कोशिश'

Sun, 16 Nov 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
azam khan counterattack on adiyanath.

नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार सांसद महंत आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में गुजरात जैसा दहशत का माहौल बनाने की कोशिशें चल रही हैं।

विज्ञापन


आजम का कहना है कि राम मंदिर तो बहाना है, असल मकसद खून बहाना है। महंत आदित्यनाथ के बयान पर चिंता जताते हुए आजम ने कहा कि जिस तरह संख्या बल पर छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में मस्जिद के स्थान पर मंदिर बना लिया गया, उसी तरह दहशतजदा करके यूपी के मुसलमानों के वोट लेने का भाजपा का सपना कभी साकार नहीं होगा।
विज्ञापन


सांप्रदायिक ताकतें जान लें कि नफरत की राजनीति से अस्थायी कामयाबी हासिल की जा सकती है लेकिन वह टिकाऊ नहीं हो सकती।

धर्म की आड़ में बेगुनाहों का खून बहाने की नीति सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 1947 में दिल बंटे तो देश बंटा।

'राम मंदिर पर अदालत के फैसले का इंतजार करो'

azam khan counterattack on adiyanath.

पाकिस्तान में एक ही धर्म के मानने वालों के दिल बंटे तो पाकिस्तान बंट गया था। जो लोग हिंदू और मुसलमानों के दिल बांट रहे हैं वे देश के दुश्मन हैं। वे लोकतंत्र की आस्तीन के सांप हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या का पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में है। वह पहले भी कह चुके हैं कि आपसी रिश्ते खराब मत करो। अदालत के फैसले का इंतजार करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed