आजम खां के 'स्कूल' ने हिला दी राजभवन की नींव!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के ‘बादशाह’ ने लोगों को झाड़ू पकड़ाई और हम कलम पकड़ा रहे हैं। अब फैसला आपके हाथ में हैं कि आप झाड़ू पकड़ना चाहते हैं या कलम।
आजम हज जाने वाले यात्रियों के लिए आयोजित लॉटरी कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोज सुनने में आता है कि हम आईएसआई एजेंट हैं। लेकिन हम आपसे एक अपेक्षा रखते हैं।
अगर आपने भी हमारा साथ छोड़ दिया तो बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले दिनों खूब फसाद हुए। यह फसाद इसलिए कराए जा रहे थे ताकि आपके हाथों ही आपकी हुकूमत को खत्म कर दिया जाए।
हमें जमीन मिली तो राजभवन की नींव हिल गई
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में आजम ने कहा कि गरीबों व अल्पसंख्यकों के बच्चों की तालीम के लिए हम स्कूल खोल रहे हैं। इसके लिए सरकार ने उन्हें जमीन दी तो राजभवन की नींव हिल गई।
क्योंकि ‘बादशाह’ तो आप लोगों को झाड़ू ही पकड़ाना चाहते थे। आजम ने कहा कि अब चुनाव बहुत दूर नहीं है। सीढ़ी पर चढ़ने में जितना समय लगता है उससे कम समय उतरने में लगता है। तीन साल से सरकार को बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं। बिरादरी, इलाके, गरीबी व अमीरी के नाम पर सियासी फैसले लेने से बर्बादी होगी।
हाशिमपुरा कांड को बदनुमा दाग बताते हुए आजम ने कहा कि हाल ही में अदालत का फैसला आया है। अर्से बाद किसी कातिल को सजा नहीं मिली। हमने अपनी आंखों से वो मंजर देखे हैं। कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हुकूमत में यह कांड हुआ आज उसका नाम मिट गया है।
आजम ने कहा कि आज फासीवादी लोग सेक्युलरिज्म की बात कर रहे हैं। जो लोग धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने में लगे हैं वे मुल्क को कमजोर कर रहे हैं। इनके बहकावे में किसी को नहीं आना चाहिए।