पौव्वा हमने भी पीया पर होश में रहते हैं: आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खां हो और विवाद न हो ये तो संभव ही नहीं। शहर में मंगलवार की शाम एक मुशायरे में भी आजम कुछ ऐसा बोल बैठे। आजम ने एक दर्शक को चुप कराते हुए ऐसा कहा।
मंच से आजम खां के वक्तव्य के दौरान ही जब दर्शक दीर्घा से एक शख्स जोर-जोर से बार-बार उनकी तारीफों की कसीदे पढ़ने लगा और टोकने पर नहीं माना तो आजम खां से नहीं रहा गया। वे उसे चुप कराते हुये बोल पड़े कि ‘पौव्वा हमने भी पी रखा है, लेकिन होश में रहता हूं। उनका इतना कहते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।
वे मंगलवार को डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।
ओबामा दौर पर ही तल्ख टिप्पणी
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे जब आए तो हम प्याला लेकर खड़े हो गए।
मेहमान भी परेशान दुनिया की जंग से थका-हारा। उनसे कुछ मिलना तो दूर वे जब गए तो एक और प्याला दे गए। ऐसा लगा कि वे कह गए हैं कि जब मांग ही रहे हैं तो हमारे लिए भी कुछ मांग लें।
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम लिए बगैर कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुल्क में बहुत बड़ा मेहमान आया था। गणतंत्र दिवस के जश्न की खुशियां पूरे देश में एक दिन पहले से ही मनाई जाने लगी, यह जश्न एक दिन बाद तक चला।
उन्होंने मजाकिया लहजे में मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि इनके बगैर न तो हमारा काम चलता है और न ही इनका चलता है। हमारी वजह से ही इनकी भी टीआरपी बढ़ती है। गुजरात में बीते दिनों एक माकड्रिल के विवाद और राष्ट्रपति केदेश केनाम संदेश के भाषण का भी उन्होंने जिक्र किया।