फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan completes the nomination process from Sitapur jail.

UP Election 2022: सपा नेता आजम खां ने जेल से ही पूरी की नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया

Wed, 26 Jan 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

सपा नेता व सांसद आजम खां ने जेल से ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सपा ने उन्हें रामपुर सदर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Azam Khan completes the nomination process from Sitapur jail.
सपा नेता आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने जेल से ही पर्चा दाखिल करने के लिए नामांकन की प्रकिया को पूरा किया है।

विज्ञापन


सांसद आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम भी बंद थे लेकिन पत्नी और बेटा दोनों ही जेल से छूट कर जा चुके हैं। मौजूदा समय में सिर्फ आजम बंद हैं। उनके खिलाफ रामपुर में कुल 87 मामले दर्ज हैं। दो मामलों को छोड़कर सभी मामलों में जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे में आजम के भी जेल से छुटने की सुगबुगाहट हो रही है। हालांकि, वह जेल से कब बाहर आते हैं, अभी यह तय नहीं है लेकिन इस बीच विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें रामपुर सदर सीट से टिकट दिया है। नामांकन की तारीख करीब आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जेल से ही नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आजम के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर कर अनुमति मांगी थी। जेलर आरएस यादव ने बताया कि, कोर्ट ने जेल से नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अनुमति दे दी थी। बताया कि इसके बाद रामपुर से रिटर्निंग ऑफिसर, प्रस्तावित और अधिवक्ता सीतापुर जेल आए थे। यहां पर उन्होंने नामांकन दाखिल करने की होने वाली प्रक्रिया को पूरा कराया। हस्ताक्षर करवाया। इसके बाद दस्तावेज लेकर रामपुर चले गए हैं। जेलर ने बताया कि रामपुर में नामांकन के लिए 27 जनवरी को आजम खान का पर्चा दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed