फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam Khan comments over RSS.

मुझे प्रधानमंत्री बना दें, संघ के अखंड भारत के सपने को पूरा कर दूंगा: आजम खां

Fri, 09 Sep 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
 azam Khan comments over RSS.
आजम खां - फोटो : amar ujala

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुझे प्रधानमंत्री की कुर्सी दे दें। मैं आरएसएस के अखंड भारत के सपने को पूरा कर दूंगा।

विज्ञापन


आजम खां बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

वहीं, डॉ. अंबेडकर पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए आजम ने कहा कि उन्होंने बाबा साहब के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि जो दल बाबा साहब का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गलत है। बाबा साहब केवल उनकी जागीर नहीं हैं।

ये किया था डॉ. अंबेडकर पर कमेंट

 azam Khan comments over RSS.

दरअसल, गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में आजम ने कहा था कि अंबेडकर की प्रतिमा बताती है कि यह प्लॉट तो हमारा है ही जबकि उनकी उठी अंगुली कहती है कि सामने वाली जमीन भी हमारी है। इस बयान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भी आजम पर पलटवार किया था।

इसके पहले भी आजम लगातार ऐसे बयान देते रहे हैं, जिनकी खूब चर्चा होती रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी जिंदगी और पाक दौरे पर भी खूब टिप्पणी की।

पिछले दिनों ही आजम ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री बना दो या फिर पागल खाने भेज दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed