फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan comments on corruption.

आजम बोले, 'मैं नाराज हूं पर भाजपा की तरह जबान नहीं काट सकता'

Sun, 06 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan comments on corruption.
न किसी को सस्पेंड कर पा रहे हैं न हटा पा रहे हैं - फोटो : amar ujala
संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने भ्रष्टाचारियों को सजा देने में यह कहते हुए लाचारी जताई कि ’ऊपर’ के  लोगों की वजह से बहुत सी चीजें खराब हो गई हैं। उनका इशारा कोर्ट की तरफ था। बोले कि हम किसी को सजा दें तो स्टे लगा दिया जाता है।
विज्ञापन


फरमान आ जाता है कि वहीं पर रखें। कभी-कभी कह दिया जाता है कि एक नगर पालिका और दे दें। न किसी को सस्पेंड कर पा रहे हैं न हटा पा रहे हैं। लोग जांच में दोषी पाए जाते हैं और बच जाते हैं।
विज्ञापन


मुगलसराय नगर पालिका में सामानों की खरीद-फरोख में बड़े पैमाने पर धांधली के मामले पर उन्होंने कहा- ’मैने कुछ नहीं लिया, लिया हो तो वापस कर दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के बब्बन सिंह चौहान ने यह मामला काम रोको प्रस्ताव के जरिये उठाया था। चौहान ने मुगलसराय नगर पालिका में 2748 रुपये के बिजली के पोल 5400 रुपये में, 3.15 लाख का जनरेटर 5.15 लाख रुपये में और 6.34 लाख का आरओ प्लांट 7.86 लाख रुपये में खरीदे जाने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर, सोलर लाइट व अन्य सामानों की खरीद में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। ये 2012 से फर्जी कोटेशन बनाकर घपला किया गया है।

आजम ने कहा कि वे शिकायत को पूरी तरह से गलत नहीं मानते हैं, लेकिन कुछ कर नहीं सकते। सजा देते हैं तो एक जगह से स्टे आ जाता है।

बोले- बहुत नाराज हूं और सख्त भी हूं लेकिन इनकी (भाजपा) तरह जुबान तो काट नहीं सकते। इस मामले को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed