फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan attacks on smart city project

तेवर में दिखे आजम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर बोला हमला

Tue, 08 Sep 2015 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Sep 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
azam khan attacks on smart city project

आजम खां अरसे बाद तेवर में नजर आए। उन्होंने सरकार पर कई तीखे हमले बोले। सबसे बड़ा हमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर था।

विज्ञापन


विधानसभा के अपने कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री और नेता आजम खां ने कहा कि भारत में स्मार्ट सिटी से ज्यादा स्मार्ट गांव का कांस्पेट कारगर होगा। गांवों का विकास करके ही हम देश का समग्र विकास कर सकते हैं।

कोलांबिया में आयोजित वर्ल्ड बैंकी की एक कांफ्रेंस में शिरकत करके लौटे आजम खां ने यूपी के संदर्भ यही बात कोलांबिया में भी रखी। उन्होंने अब जल्द ही एक ऐसी ही कांफ्रेस यूपी में भी आयोजित होगी।
विज्ञापन


केंद्र की नीतियों पर हमला बोलते हुए आजम खां ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें जरूर की जा रही हैं लेकिन असल में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीति आयोग बन जाने से विकास की कई योजनाओं पर ग्रहण लग गया है। केंद्र पर हमला बोलते हुए आजम ने कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है।


वक्फ बोर्ड कार्यालय में लगी आग पर टिप्पणी करते हुए आजम ने कहा कि  वक्फ बोर्ड ऑफिस में आग लगने के कारणों की होगी जांच, आग में बाबरी मस्जिद के पेपर नहीं जले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed