{"_id":"74c7bab0dff491e77fdfe7f66fa2141c","slug":"azam-khan-angry-with-modi-cabinet-decision-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरसिम्हा राव के सम्मान पर भन्नाए आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिम्हा राव के सम्मान पर भन्नाए आजम खां
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
देश के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को मोदी सरकार एक तरह का सम्मान देने जा रही है। सरकार राव को सम्मानित करते हुए उनके स्मारक बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पिछले हफ्ते हुई कैबिनेट की बैठक में रखा गया। जिसमें मंत्रालय की ओर से आर्थिक उदारीकरण के अग्रदूत के रूप में कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के सम्मान में एक मेमोरियल एकता स्थल समाधि कॉम्प्लेक्स में बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इस मसले पर कांग्रेस की ओर से तो कोई प्रतिक्रया नहीं आई लेकिन सपा के नेता आजम खां इस मामले में बिफर गए हैं। उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या कहा आजम खां ने
आजम खां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नरसिम्हा राव ने आरएसएस के साथ मिलकर अयोध्या की मस्जिद गिराई थी। अब जाकर केंद्र सरकार ने राव के इस काम के लिए सम्मानित किया है। दरअसल मोदी सरकार राव को मस्जिद परिसर में राम मंदिर के लिए चबूतरा बनाने के एवज में सम्मानित करना चाहती है।
आजम खां ने कहा कि यह इस फैसले से दुनियाभर में दिल्ली आने वाले सैलानियों के दिमाग में बाबरी बिध्वंस को लेकर एक गलत संदेश जाएगा। आजम के अनुसार यह फैसला जोड़ने नहीं तोड़ने वाला साबित होगा।
आजम खां ने कहा कि यह इस फैसले से दुनियाभर में दिल्ली आने वाले सैलानियों के दिमाग में बाबरी बिध्वंस को लेकर एक गलत संदेश जाएगा। आजम के अनुसार यह फैसला जोड़ने नहीं तोड़ने वाला साबित होगा।