{"_id":"6097d8349fc6fc3e7929da43","slug":"azam-khan-and-his-son-s-condition-deteriorates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हालत बिगड़ी: आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को लाया गया लखनऊ, कोरोना संक्रमित थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालत बिगड़ी: आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को लाया गया लखनऊ, कोरोना संक्रमित थे
Mon, 10 May 2021 01:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 May 2021 01:08 PM IST
सार
सीतापुर जेल में बंद चल रहे कोरोना संक्रमित सपा नेता आजम खां की रविवार को फिर से हालत बिगड़ गई है। उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला को रविवार शाम छह बजकर पचास मिनट पर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब सवा साल से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। पिछले दिनों वह और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद जेल के डॉक्टरों की निगरानी में ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को सपा नेता आजम का आक्सीजन लेबल कम होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ आनन-फानन जेल पहुंचे। जिला अस्पताल से बुलाई गई डॉक्टरों की टीम ने सेहत की जांच करने के बाद आजम खां और उनके बेटे को लखनऊ रेफर कर मेदांता में भर्ती करा दिया गया है। बताते चलें कि रामपुर जिले के सपा नेता व सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में अलग-अलग मामलों में बंद हैं।
विज्ञापन
आजम के साथ उनकी पत्नी भी बंद थी, लेकिन कई महीने पूर्व कोर्ट के आदेश पर जेल से वह रिहा हो चुकी है, जबकि आजम और अब्दुल्ला अभी जेल में ही हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम खं को जेल की तन्हाई की उच्च सुरक्षा बैरक नंबर 1, अब्दुल्ला को बैरक नंबर 2 में रखा गया है। पेशी के लिए उन्हें रामपुर ले जाया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर पिछले काफी समय से वह पेशी पर नहीं गए थे। ऑनलाइन ही पेशी चल रही थी, इस बीच आजम और उनके बेटे की जेल प्रशासन की ओर से नियमित जांच कराई जा रही थी। कुछ लक्षण महसूस होने पर कोरोना की दोनों की जांच कराई गई थी, जिसमें 1 मई को आई रिपोर्ट में आजम खां, अब्दुल्ला आजम कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव होने के बाद दोनों लोगों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर जेल के डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी दोनों की सेहत पर नजर रखे हुए थे। रविवार को अचानक आजम खां की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि आक्सीजन लेबल कम होने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया। एडीएम विनय पाठक, एएसपी नॉर्थ राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन के अफसर जेल के अंदर गए। काफी देर तक अंदर राय मशविरा की गई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ देर तक एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी रही। इसके बाद एंबुलेंस जेल के अंदर गई।
जिला अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई। टीम ने जांच करने के बाद आजम खां, अब्दुल्ला आजम को लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस जेल के अंदर गई। दोनों को लेकर एंबुलेंस जेल से छह बजकर 50 मिनट पर लखनऊ को रवाना हुई। आजम खां, अब्दुल्ला को लखनऊ के मेदांता में रात आठ बजे भर्ती कराया गया। मेदांता तक दोनों को सकुशल पहुंचाने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष सिंह, एसओ खैराबाद ओपी राय को लगाया है।
आक्सीजन लेबल 89 पहुंचने से घबराए अफसर
जेल की बैरक में हालत बिगड़ने के बाद फौरन आक्सीमीटर से जांच की गई। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जांच में आक्सीजन लेबल 89 था, इसे देखकर टीम भी घबरा गई और अफसरों ने भी लखनऊ में भर्ती कराना ही उचित समझा। बताते हैं कि इसके बाद दूसरा आक्सीमीटर मंगाकर जांच की गई, जिसमें आक्सीजन लेबल 93 पाया गया, लेकिन फिर भी सरकारी मशीनरी ने मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से कोई रिस्क नहीं लिया और लखनऊ बात कर वहीं भर्ती कराने पर अंतिम मुहर लगाई गई।
केजीएमयू में खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे आजम
जिला प्रशासन आजम और अब्दुल्ला को लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराना चाह रहा था, लेकिन आजम यहां भर्ती नहीं होना चाह रहे थे। जेलर आरएस यादव के मुताबिक, आजम केजीएमयू में खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे। इसलिए वह मेदांता में भर्ती होना चाहते थे। पहले मेदांता में बात की गई, लेकिन वहां बेड की किल्लत थी। बड़ी मुश्किल से बेड की व्यवस्था होने के बाद यहां भर्ती कराया गया।
दो इंस्पेक्टर, एक गार्द सुरक्षा में लगी
सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आजम खां, अब्दुल्ला की सुरक्षा के लिए मेदांता में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हें कोई समस्या न हो, इसलिए जिले से दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये इंस्पेेेक्टर शिफ्ट वाइज बदलते रहेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइंस की एक गार्द भी मेदांता अस्पताल में तैनात की गई है।
कोरोना वायरस से संक्रमित सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद मोहम्मद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को मेदांता हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम की सलाह पर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को बेहतर इलाज के लिए एल 3 हास्पिटल मेदांता में भर्ती कराया गया है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस की चपेट में हैं। डाक्टरों और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की देखरेख में आजम खान एम्बुलेंस से शाम मेदातां के लिए रवाना किया गया। रात आठ बजे दोनों ही लोगों को मेदांता में भर्ती करा दिया गया है।