फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan and ahmed hassan in front of each other

आजम खां और स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन में ठनी

Wed, 28 Aug 2013 02:56 AM IST
लखनऊ/हरीश तिवारी
लखनऊ/हरीश तिवारी Updated Wed, 28 Aug 2013 02:56 AM IST
विज्ञापन
azam khan and ahmed hassan in front of each other

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कुमार की शिकायत और तारीफ के बहाने अखिलेश सरकार के दो मंत्रियों की अनबन एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी को ठेंगा दिखाते हुए स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने मंगलवार को अपने महकमे के प्रमुख सचिव प्रवीर कुमार की पीठ थपथपाई।

सिविल अस्पताल में बाल रोग विभाग के नए भवन के लोकार्पण के मौके पर अहमद हसन ने मुख्यमंत्री के सामने उनकी जमकर तारीफ की।

अहमद हसन ने यह संदेश देने की भी कोशिश की कि प्रवीर अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं है जिसे लेकर कोई नाराजगी दिखाए। उन्होंने साफ कहा कि उनके विभाग के अफसर अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें प्रमोशन और पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रामपुर में जिला सरकारी अस्पताल की बदहाली को लेकर आजम खां ने चार दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्रकर अपनी नाराजगी जताई थी।

उनका आरोप है कि प्रमुख सचिव रामपुर की समस्याओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं और वहां संसाधनों की कमी के साथ ही चिकित्सक भी नहीं हैं। शासन को वहां की बदहाली के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। खां ने उन पर मुस्लिम विरोधी मानसिकता का आरोप भी लगाया है। अहमद हसन ने आज मुख्यमंत्री के सामने सार्वजनिक रूप से प्रवीर कुमार की तारीफ करके यह संदेश दे दिया कि आजम खां के आरोप बेबुनियाद है।


इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के अफसर अच्छा काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें प्रमोशन और पैसा दिया जाएगा। विभाग में हो रहे अच्छे कामों के लिए प्रमुख सचिव बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने भी भाषण से पहले प्रवीर कुमार से विभागीय योजनाओं और प्रगति की जानकारी ली। अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश में कुछ ताकतें साजिशें कर रही हैं। लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो होंगी। हम साजिश करने वाली ताकतों से मुकाबला कर उत्तर प्रदेश को आगे ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed