{"_id":"aaf659e1fec45236f2e4cdc479736014","slug":"azam-accuses-bjp-for-wanting-atal-to-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर आजम ने किया 'अटल' प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर आजम ने किया 'अटल' प्रहार
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खां ने अटल बिहारी वाजपेयी का बिना नाम लिए कहा है कि भाजपा में उनकी मौत का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे आजम ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के इरादों पर तल्ख टिप्प्णियां की।
बगैर किसी का नाम लिये उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग फिलहाल अपनी अगली रणनीति के लिए ‘एक बीमार शख्स’ की मौत का इंतजार कर रहे हैं।
आयोजन में मुख्यमंत्री के बोलने से पहले मंच पर पहुंचे नगर विकास मंत्री ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी केलोग इस इंतजार में है कि कब बीमार चल रहे लोग मरें..’।
अपने करीब 10 मिनट के भाषण में आजम ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद चल रही सियासत और तुष्टीकरण राजनीति पर भी राजनेताओं पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति क्या न कराये। लोग एक-एक वोट बटोरने के लिये न जाने कहां कहां चले जाते हैं।
इस्तीफे से हुआ पार्टी को फायदा
मंच पर भाषण के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में में नगर विकास मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में एक चैनल के स्टिंग के बाद से उनके दिये गये इस्तीफे से उनका ही नहीं पार्टी का भी फायदा हुआ। आजम ने कहा कि वो बात अलग है कि नेता जी और सीएम ने उसी स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन