फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azad Samaj Party's demonstration against the working style of police

Lucknow News: पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's demonstration against the working style of police
आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।
लखनऊ। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कृष्णानगर पुलिस पर पीड़ित युवक संदीप से मनमाफिक तहरीर लिखवाने और चाकू मारने के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर विजयनगर चौकी, कृष्णानगर थाना प्रभारी और एसीपी कृष्णानगर को निलंबित करने, अभियुक्त सोनू सिंह व बादल सिंह को गिरफ्तार करने, जांच अनुसूचित जाति के अधिकारी से कराने और मुकदमे में एससी, एसटी एक्ट की धाराएं शामिल करने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रियासत अली, आशीष गौतम, मोहम्मद फहीम खान, कुलदीप पासवान, प्रदेश सचिव आदिल सिददीकी, सुहैल सिददीकी, जिला प्रभारी अजय आनंद, दानिश सिददीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed