Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azad Samaj Party workers protest in the Municipal Corporation

Lucknow News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का नगर निगम में प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party workers protest in the Municipal Corporation
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
लखनऊ। संत रविदास की जयंती पर लगाई गई होर्डिंग हटाए जाने से नाराज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से बाहर जा रहीं महापौर की गाड़ी रोक दी, जिसके चलते उन्हें वापस कार्यालय में लौटना पड़ा। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद पुलिस के पहुंचने पर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष अजय भारती ने बताया कि नगर निगम की टीम ने बालागंज चौराहे पर लगी पार्टी की होर्डिंग उखाड़कर कूड़े में फेंक दी। होर्डिंग में बाबासाहब की तस्वीर थी। उन्होंने इसे बाबासाहब का अपमान बताया और कहा कि अन्य दलों की होर्डिंग नहीं हटाई गईं, जो पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। महापौर के बात न करने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed