फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayush registerd his argument to police

भाजपा सांसद के बेटे से पांच घंटे तक पूछताछ, बोला- मेरी बीवी की एक युवक से दोस्ती

Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
ayush registerd his argument to police
लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर से मंगलवार को पुलिस ने करीब पांच घंटे तक की पूछताछ की। इस बार आयुष ने नई कहानी बताई जिसमें उसकी पत्नी के दूसरे युवक से दोस्ती होने की बात कही। इसकी जानकारी होने पर वारदात वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। तभी उसके साले आदर्श ने पीछे से उस पर दो गोलियां चलाईं। आयुष ने बताया कि जिस पिस्तौल से गाली चलाई गई थी, वह चंदन गुप्ता ने आदर्श को दी थी। मड़ियांव थाने में आयुष मंगलवार दोपहर 2.30 बजे पहुंचा। उसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शाम करीब 7.30 बजे छोड़ा। इस दौरान एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह व इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने वारदात से जुड़े कई सवाल किये गए।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, मंगलवार को आयुष के दिए गए बयान में कई तथ्य सामने आए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आयुष को जिस पिस्तौल से गोली मारी गई थी, वह लाइसेंसी है। इसकी पुष्टि हो गई है लेकिन कचहरी के असलहा विभाग के रिकॉर्ड में अभी यह सामने नहीं आया है कि पिस्तौल का लाइसेंस किसके नाम पर है। वहीं इसकी पुष्टि करने के लिए चंदन को भी नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चंदन व आयुष को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पिस्तौल की पुष्टि होने के बाद इस वारदात की गुत्थी सुलझ सकेगी। आयुष ने पूछताछ में बताया कि उसको जानकारी मिली कि अंकिता की दोस्ती किसी मनीष नाम के युवक से है जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह घर छोड़ कर जा रहा था। तभी आदर्श ने उसे पीछे से दो गोली मारी थीं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए चंदन गुप्ता, अंकिता और मनीष से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अंकिता को अस्पताल से मिली छुट्टी
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे सिविल अस्पताल से मंगलवार को छुट्टी दे दी गई है। अंकिता ने रविवार रात सांसद के घर के पास हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। हाथ में कई जगह कट होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पहले अंकिता ने खुदकुशी की धमकी देते हुए दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा के मुताबिक उसके हाथ में चार पांच जगह कट थे। हालांकि इस खुद की कलाई पर वार करते समय उसकी कोई नस नहीं कटी थी, जिसके कारण वह खतरे से बाहर थी। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed