फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AYUSH department doing yoga online, 1500 doctors training 80 thousand people

आयुष विभाग ऑनलाइन करा रहा योग, 1500 डॉक्टर 80 हजार लोगों को दे रहे प्रशिक्षण

Fri, 07 May 2021 09:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 May 2021 09:45 AM IST
सार

आयुष विभाग के 1500 से अधिक डॉक्टर 80 हजार से अधिक लोगों को रोजाना ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें योग और आयुर्वेद से होने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
AYUSH department doing yoga online, 1500 doctors training 80 thousand people
yog - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष विभाग के 1500 से अधिक डॉक्टर 80 हजार से अधिक लोगों को रोजाना ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें योग और आयुर्वेद से होने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है। घरेलू नुस्खों से किस तरह से कोरोना से लड़ जाए इसके तरीके भी विशेषज्ञ लोगों को बता रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद करने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुष विभाग के डॉक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने करीब पांच हजार डॉक्टरों के साथ वेबिनार के माध्यम से वार्ता की थी। उन्होंने आयुष विभाग से हर जिले में आयुष, होम्यो और यूनानी डॉक्टरों की टीम बनाए जाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


आयुष विभाग के डॉ. अशोक दीक्षित ने बताया कि डॉक्टर अपने यू टयूब चैनल व आयुष कवच एप के जरिए लोगों को योग करा रहे हैं। प्रदेश में 2104 आयुष चिकित्सालय हैं। इसमें 8 बड़े अस्पताल हैं। यहां से होम आइसोलेशन वाले मरीजों को जिला प्रशासन की मदद से नि:शुल्क काढ़ा भेजने का काम किया जा रहा है। यह काढ़ा आयुष विभाग के डॉक्टरों ने स्वयं तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed