{"_id":"6752825f810048d27d0bd84f","slug":"ayodhya-vigilance-increased-in-ayodhya-agencies-are-highly-active-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छह दिसंबर पर अयोध्या में सतर्कता बढ़ी, मस्जिदों में होगी कुरानख्वानी व हिंदू पक्ष भी करेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह दिसंबर पर अयोध्या में सतर्कता बढ़ी, मस्जिदों में होगी कुरानख्वानी व हिंदू पक्ष भी करेंगे कार्यक्रम
Fri, 06 Dec 2024 10:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:35 AM IST
सार
अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवेश मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, धर्मशालाओं आदि में ठहरे बाहरी लोगों पर खुफिया एजेंसियों की नजर है।
विज्ञापन
अयोध्या में तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छह दिसंबर को लेकर अयोध्या में सतर्कता बढ़ाई गई है। राममंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रामनगरी के सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री अयोध्या के दौरे पर थे इसलिए सुरक्षा और भी कड़ी रही। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुफिया एजेंसियों की ओर से शहर के सभी होटलों, धर्मशालाओं और सराय आदि पर ठहरे बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। मिश्रित इलाकों में सुरक्षाकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आज मुस्लिम समाज की ओर से मस्जिदों में कुरानख्वानी की जाएगी, जबकि हिंदू संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम होंगे। बृहस्पतिवार की शाम शहर के प्रवेश द्वार पर एहतियातन सतर्कता बरतते हुए आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। टेढ़ी बाजार चौराहा, लता मंगेशकर चौक, बंधा तिराहा, उदया चौराहा समेत अन्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी सतर्क नजर आए। आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई, जरूरत पड़ने पर लोगों के पहचान पत्र भी चेक किए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिना छुट्टी गायब शिक्षक-कर्मचारियों पर कार्यवाही न करने वाले प्रधानाध्यापक-बीएसए भी नपेंगे, निर्देश जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाकुंभ में ड्यूटी के लिए 63 पीपीएस अफसर भेजे गए, नहीं जाने वालों पर होगी कार्रवाई
खुफिया पुलिस व सादी वर्दी में पुलिसकर्मी होटल धर्मशालाओं पर अपनी निगाह बनाए रखे हैं। यहां ठहरे बाहरी लोगों के पहचान पत्र को चेक किया गया व सत्यापन कराया गया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के निर्देशन में अयोध्या में बाहरी पटरी दुकानदारों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। बाहरी दुकानदारों को यहां से हटाया जा रहा है। वहीं, अयोध्या व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि एहतियातन चेकिंग अभियान चलाया गया। अयोध्या में पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
अधिकारियों द्वारा समय समय पर इनका जायजा लिया जाता है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राममंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। पूरे मंदिर परिसर को लगातार खंगाला जा रहा है, 24 घंटे परिसर की निगरानी की जा रही है।