{"_id":"652540ec3006253cb800bf6d","slug":"ayodhya-video-of-girl-making-reel-on-ram-ki-pauri-goes-viral-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम की पैड़ी पर रील बनाती युवती का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा कि यह गरिमा के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम की पैड़ी पर रील बनाती युवती का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा कि यह गरिमा के खिलाफ
Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
सार
राम की पैड़ी पर एक बार फिर एक युवती का नहाते समय फिल्मी गाने पर नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
अयोध्या में पहले भी ऐसी घटना हुई थी। फोटो प्रतीकात्मक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राम की पैड़ी पर एक बार फिर एक युवती का नहाते समय फिल्मी गाने पर नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अयोध्या के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि यह धार्मिक नगरी की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पहले भी कई बार स्टंट करते हुए या रील बनाते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं। हालांकि, अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन की ओर से राम की पैड़ी पर फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी जा रही है। रोजाना एक दो फिल्मों की शूटिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
इसके बाद से यहां रील बनाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो में कुछ आपत्तिजनक नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। इसलिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।