{"_id":"68be7fbd6ab2265e8500c5e6","slug":"ayodhya-two-people-including-a-child-drowned-while-bathing-in-saryu-search-continues-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सरयू में स्नान के दौरान बालक सहित दो डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सरयू में स्नान के दौरान बालक सहित दो डूबे, तलाश जारी
Mon, 08 Sep 2025 12:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:33 PM IST
सार
अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के दौरान एक बालक सहित दो लोग डूब गए। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सरयू नदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरयू में स्नान के दौरान एक बालक सहित दो लोग डूब गए। एक घटना देर रात की है तो दूसरी सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पहली घटना रविवार रात 12:30 बजे की है। बस्ती निवासी अभिषेक पांडेय (35) स्नान के दौरान पुराने पुल के नीचे डूब गए। जबकि दूसरी घटना में अयोध्या के राजघाट निवासी 11 वर्षीय शिवम स्नान करते समय डूब गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम डूबने वालों की तलाश कर रही है।