फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Three people, including an uncle and nephew, died under suspicious circumstances in Bikapur village.

Ayodhya: बीकापुर के गांव में संदिग्ध हालात में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 10 Oct 2025 01:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Oct 2025 01:18 PM IST
सार

अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Ayodhya: Three people, including an uncle and nephew, died under suspicious circumstances in Bikapur village.
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुढा कल्याणपुर चकडुहिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मामा, भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नफीस ने  बताया कि गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ (22) पुत्र अब्बास निवासी गौहानी हैदरगंज अपने पत्नी व 7 माह के पुत्र अल्तमस के साथ बुधवार को आये थे।

विज्ञापन


बताया कि बुधवार शाम भोजन करके सभी लोग तख्त पर सो गए। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक अल्ताफ व तफसीर की तबियत खराब हो गई जबकि अल्तमस की तबियत 2 दिन पहले से ही कुछ खराब चल रही थी। जानकारी मिलते ही परिजन अल्ताफ व तफसीर को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान तफसीर की मौत हो गई। जबकि अल्ताफ की तबियत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान तफसीर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंककर्मी को 51 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 2.75 करोड़ वसूले, सब कुछ खोया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हीरा बनाने वाली मशीनें बाजार में, चार साल में 90 प्रतिशत गिरे कृत्रिम हीरे के भाव... 150 साल में बनता है असली हीरा


वहीं, अल्तमस को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था जहां पर उसकी भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में अल्ताफ की मौत के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। इधर तीनों लोगों की मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले जंतु के काटने अथवा फूड प्वाइजनिंग के चलते मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed