फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Threat of cyber attack on life consecration ceremony

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर साइबर हमले का खतरा, सभी सरकारी वेबसाइटों की होगी निगरानी

Sat, 20 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Jan 2024 11:06 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सरकारी वेबसाइटों और पोर्टलों की साइबर सुरक्षा के संबंध में मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Threat of cyber attack on life consecration ceremony
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह को लेकर दुनियाभर की नजरें हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे। इस दौरान साइबर हमलों की चेतावनी भी जारी की गई है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी विभाग तीन दिन तक वेबसाइट पर कोई नया संशोधन नहीं करेगा। सभी विभाग अनिवार्य रूप से सिक्योरिटी आडिट कराएंगे।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सरकारी वेबसाइटों और पोर्टलों की साइबर सुरक्षा के संबंध में मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालय अध्यक्षों से कहा गया है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण बड़े स्तर पर किया जाएगा। हैकरों का समूह विभागीय डाटा में छेड़छाड़ और हमले कर सकता है। 
विज्ञापन


संवेदनशील डाटा की सुरक्षा को लेकर सजग रहने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपना डाटा और वेबसाइट्स की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करें। सभी पोर्टल पर SSL (https) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। विभागीय टीम अगले तीन दिन तक किसी भी प्रकार का संशोधन वेबसाइट पर नहीं करेगी। अत्यंत आवश्यक स्थिति में संशोधन के बाद सिक्योरिटी आडिट अनिवार्य रूप से किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed