{"_id":"65c62099620c18a7b004d88c","slug":"ayodhya-the-entire-government-of-up-will-be-in-the-court-of-ram-lalla-for-four-and-a-quarter-hours-on-11th-fe-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामलला के दरबार में 11 फरवरी को पौने चार घंटे रहेगी यूपी की पूरी सरकार, दर्शन के बाद होगा लंच भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामलला के दरबार में 11 फरवरी को पौने चार घंटे रहेगी यूपी की पूरी सरकार, दर्शन के बाद होगा लंच भी
Fri, 09 Feb 2024 06:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:24 PM IST
सार
प्रदेश की पूरी सरकार 11 फरवरी को रामलला के दरबार में रहेगी। सरकार के सभी मंत्री और विधायक बसों द्वारा लखनऊ से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायकगण इस बार सरकारी बसों से आएंगे। 11 फरवरी को सरकार के सभी विधायकों का आना प्रस्तावित है। इनकी अयोध्याधाम यात्रा विधान भवन लखनऊ से शुरू होगी। रोडवेज विभाग के शेड्यूल के अनुसार, बसों का काफिला सुबह 8:30 बजे लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए निकलेगा।
बसों का यह काफिला 11:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगा। 11:30 से 12:30 बजे तक सभी हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करेंगे। यहां से सभी राममंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके लिए 12:30 से दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
दो से तीन बजे तक लंच का समय होगा। सवा तीन बजे बसों का काफिला फिर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। इस तरह से योगी सरकार राम मंदिर और हनुमान गढ़ी में करीब पौने चार घंटे रहेगी। अयोध्या के लिए यह दूसरा मौका होगा जब पूरी प्रदेश सरकार यहां होगी। बीते नौ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यहां थी। इस बार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी, लेकिन यात्रा में विधायकगण भी शामिल होंगे।