फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Teerth Vikas Parishad will be formed in chairmanship of Yogi Adityanath.

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के विधिवत गठन के बाद बनेगी अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद

Mon, 10 Feb 2020 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Teerth Vikas Parishad will be formed in chairmanship of Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिषद के गठन के बाद अयोध्या के चहुमुखी विकास के लिए अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद का गठन भी जल्द होने की उम्मीद है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। सीएम के इसके पदेन अध्यक्ष होंगे और पांच सदस्य मनोनीत होंगे।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ 12 दिसंबर को ही इस संबंध में खबर प्रकाशित कर चुका है। मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट के विधिवत गठन के बाद यह प्रस्ताव जल्द ही योगी कैबिनेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में अभी दो सदस्यों को शामिल किया जाना बाकी है। 19 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिषद की बैठक में इसका एलान होने की उम्मीद है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने बतया कि राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के विधिवत गठन व नियम तैयार होने के बाद अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण ट्रस्ट में वंचित लोगों को मिल सकती है जगह
सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में शामिल होने से वंचित रहे प्रबुद्ध लोगों को संतुष्ट करने के लिए अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद में सदस्य नामित किया जा सकता है।

250 करोड़ का हो सकता है प्रावधान
सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं से अयोध्या के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed